पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी
आपको बता दें कि खेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के लिए गृह मंत्रालय (MHA), विदेश मंत्रालय (MEA) और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। अब पाकिस्तान की टीम दोनों टूर्नामेंटों में भाग लेने भारत का दौरा करेगी।सूत्रों ने बताया, “हम भारत में किसी भी टीम के बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज की बात अलग है”





