दुबई में खोए Air Pods मिले PAK में साल भर से ढूंढ रहा था YouTuber
क्या कोई खोए हुए 200 डॉलर के Air Pods को वापस पाने के लिए विदेश यात्रा कर सकता है, पुलिस की मदद ले सकता है, और सोशल मीडिया पर बवाल मचा सकता है? जवाब है, हां. क्योंकि 24 वर्षीय ब्रिटिश यूट्यूबर माइल्स रूटलेज उर्फ ‘लॉर्ड माइल्स’ (British YouTuber Miles Routledge) ने कुछ ऐसा ही किया, और उन्होंने अपनी साल भर पुरानी AirPods की तलाश को एक हैरतअंगेज वायरल कहानी में बदल दिया है. उनकी यह तलाश सिर्फ एक गैजेट ढूंढने भर तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसमें इंटरनेशनल लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर पाकिस्तान पुलिस की मदद और एक जोरदार सोशल मीडिया कैंपेन तक शामिल था.जानकारी के अनुसार, यूट्यूबर माइल्स ने पिछले साल दुबई के एक होटल में अपने वायरलेस AirPods खो दिए थे. जब उन्होंने एपल के ‘फाइंड माय’ ऐप पर जाकर डिवाइस की लोकेशन ट्रेस की, तो जो नतीजा सामने आया वो चौंकाने वाला था. क्योंकि, Airpods की लोकेशन दुबई नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम शहर में 2nd Wife Restaurant बता रही है।




