वर्चुअल सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील ने पी बीयर, अवमानना का मामला दर्ज
गुजरात हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक सीनियर एडवोकेट के बीयर पीने का वीडियो सामने आया है। मामले का नोटिस लेते हुए हाईकोर्ट ने सोमवार को वकील के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू कर दी।
वीडियो 26 जून का है। इसमे सीनियर एडवोकेट भास्कर तन्ना जस्टिस संदीप भट्ट के सामने मग से बीयर पीते दिख रहे हैं।




