Ola-Uber अब पीक आवर्स में बेस किराये का दोगुना चार्ज वसूल सकेंगी
Ola, Uber, Rapido जैसी सर्विसेस के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. मंत्रालय ने राइड सर्विस देने वाली कंपनियों को पीक आवर्स में बेस किराये का दोगुना तक चार्ज वसूलने की अनुमति दे दी है, जबकि पहले यह शुल्क 1.5 गुना था।




