पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी ? सीएम गुप्ता ने रेल मंत्री को भेजा प्रस्ताव
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है. सीएम गुप्ता ने प्रस्ताव रखा है कि स्टेशन का नाम ‘महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ रखा जाए. उनके अनुसार, महाराजा अग्रसेन समाज सेवा, समानता और न्याय के प्रतीक रहे है इसलिए उनके सम्मान में यह नाम परिवर्तन उचित होगा।




