जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़
J-K स्थित उधमपुर के सांझी नाला इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुरक्षाबलों की एक टीम पिछले एक महीने से जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के एक समूह का पीछा कर रही है सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी का संदेह है. गोलीबारी के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है।




