3 गुना बढ़ा स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन
2024 में स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 37,600 करोड़ रुपए) हो गया, जो 2023 में 1.04 अरब स्विस फ्रैंक था। यह वृद्ध स्थानीय शाखाओं और वित्तीय संस्थानों के माध्यम से हुई। स्विट्जरलैंड भारतीयों के धन को काला धन नहीं मानता। स्विट्जरलैंड ने हमेंशा कहा है कि वह कर चोरी के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन करता है।




