कानपुर DM से भिड़ने वाले CMO सस्पेंड
कानपुर जिलाधिकारी से भिड़ने वाले CMO डॉ. हरी दत्त नेमी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही CMO के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। हरी दत्त नेमी की जगह श्रावस्ती के CMO डॉ. उदयनाथ को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि CMO ने कहा था- UP के 75 जिलों में से यही एक ऐसा DM है, जो ढोल बजा रहा है। मैंने आज तक ऐसा DM नहीं देखा है। किसी भी बात को जरूरत से ज्यादा बढ़ाकर कहते हैं।




