संगम एक्सप्रेस में TTE द्वारा सीट के बदले रिश्वत लेने के मामले ने पकड़ी तूल, जानें क्या है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से बड़ी खबर सामने आई है। मेरठ से जा रही संगम एक्सप्रेस में TTE द्वारा सीट के बदले रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में TTE को यात्रियों से सीट के लिए पैसे लेते देखा गया। जिसके बाद DRM ने चेकिंग स्टाफ में तैनात सुशील कुमार और हितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।




