News

शादी से पहले ही मौत के घाट उतारना चाहती थी सोनम रघुवंशी,जानें क्यों आखिरी मौके पर बदलना पड़ा प्लान

शादी से पहले ही मौत के घाट उतारना चाहती थी सोनम रघुवंशी,जानें क्यों आखिरी मौके पर बदलना पड़ा प्लान

राजा रघुवंशी हत्याकांड में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सोनम रघुवंशी ने पुलिस को बताया कि वह राजा की हत्या के बाद 25 मई को इंदौर आई और दो दिन रुकने के बाद राज के पैतृक घर गाजीपुर चली गई। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार राज से पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि सोनम, राजा रघुवंशी से शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। 11 फरवरी को सगाई के बाद ही वह उसे मारने की ठान चुकी थी।

सोनम का पहले प्लान था वह राजा को औंकारेश्वर ले जाकर मार देगी। बाद में राज के साथ गुजरात में रहकर प्लायवुड का कारोबार करेगी, लेकिन उस वक्त (सोनम का कथित प्रेमी) राज के पीछे हटने से उसे मन मारकर राजा से शादी करना पड़ी। हालांकि शादी के बाद वह राजा को ठिकाने लगाने के लिए अड़ गई। 13 मई को ही मैसेज कर राज से कहा इसे मार डालो। आखिरकार मायके पहुंचने पर उसने शिलांग का हनीमुन प्लान बनाया और हत्याकांड को अंजाम दिया।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना