सेना की वर्दी में नजर आए 2 आतंकी, जम्मू कश्मीर के सांबा में जारी किया गया हाई अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारतीय सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। इस बीच बुधवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के कुछ गांववालों ने सुरक्षा बलों को दो संदिग्ध आतंकवादियों के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने मामले में तेजी दिखाई और तलाशी अभियान जारी किया।

अधिकारियों ने बताया कि सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों की जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी है। बता दें कि ग्रामीणों ने रात के समय नुड गांव के आसपास के एक स्कूल के पास संदिग्ध लोगों को देखा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को पुलिस और सेना के संयुक्त दलों ने घेर लिया है। बुधवार तड़के सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।




