Sports

चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले में विराट कोहली के खिलाफ केस दर्ज? पुलिस का रिएक्शन आया सामने

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 4 जून को हुए भगदड़ हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं। इस मामले में अब भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता एचएम वेंकटेश ने बेंगलुरु के कंबन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस का कहना है कि विराट कोहली के खिलाफ दर्ज शिकायत को मौजूदा केस की जांच के तहत समीक्षा की जाएगी। अभी तक उनके खिलाफ कोई अलग एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

वेंकटेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा कि विराट कोहली ने आईपीएल के जरिए “जुए को बढ़ावा दिया” और इसने लोगों को बड़ी संख्या में एकत्रित होने के लिए उकसाया, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। वेंकटेश ने कहा, “आईपीएल कोई खेल नहीं, बल्कि जुए का एक रूप है। विराट कोहली आरसीबी टीम के सबसे प्रमुख चेहरा हैं, विराट कोहली और उनकी टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sports

आरसीबी जश्न भगदड़ मामले में आया नया मोड, फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा एलान

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के बाद आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की जमकर आलोचना हो रही
Sports

बचपन की दोस्त से कुलदीप यादव ने की सगाई, रिंकू सिंह समेत इन क्रिकेटर्स ने मचाया

नई दिल्ली: भारतीय टीम के क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई कर ली है। सगाई की