ज्योति मल्होत्रा के बाद फेमस यूट्यूबर का नाम आया सामने, पाकिस्तान की जासूसी में पुलिस ने किया अरेस्ट
पंजाब पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, आपको बता दें कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारतीय यूट्यूबर का इस्तेमाल भारत की जानकारी हासिल करने में कर रही है। यह रणनीति न केवल सैन्य ठिकानों और रणनीतिक स्थलों की जानकारी जुटाने के लिए बनाई गई है, बल्कि सोशल मीडिया पर जनमत को प्रभावित करने के लिए भी है।

कार्यवाही के चलते ज्योति मल्होत्रा के बाद रोपड़ के यूट्यूबर जसबीर सिंह को बीते बुधवार को गुप्त सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंसियों तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जसबीर सिंह के चैनल “JaanMahal Video” पर 11 लाख सब्सक्राइबर हैं। पुलिस के मुताबिक, जसबीर तीन बार पाकिस्तान गया। वहां ISI अधिकारियों के सीधे संपर्क में आया।




