आध्यात्मिक सफर पर ऋषिकेश निकले 74 साल के रजनीकांत, रोड पर पत्तल में खाते नजर आए खाना, सादगी देख आप भी करेंगे तारीफ
रजनीकांत फिल्मों से ब्रेक लेकर इस वक्त हिमालय की पहाड़ियों में सुकून की तलाश में निकल पडे हैं. उनके इस सफर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वो अपने दोस्त के साथ चिलआउट करते नजर आ रहे हैं. एक फोटो में तो एक्टर रोड किनारे खड़े होकर पत्तल में कुछ खाते नजर आ रहे हैं. जो उनकी डाउन टू अर्थ Personality को दिखाता है.




