UP में जल्द तैयार होंगे 600 नए खिलाड़ी, सहारनपुर और फतेहपुर स्पोर्ट्स कॉलेज लगभग बनकर तैयार !
UP में निर्माणाधीन 3 में से दो स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुरऔर फतेहपुर में लगभग बनकर तैयार हो गए हैं। जहां जल्द 300-300 युवाओं का एडमिशन शुरू होगा। यहां क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, कबड्डी, जूडो, बैडमिंटन आदि खेलों के लिए युवाओं को तैयार किया जाएगा। वर्तमान में लखनऊ, इटावा व गोरखपुर में चल रहे 3 स्पोर्ट्स कॉलेज में 1195 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं।




