News

500 KM का टिकट 7500 में… एयरलाइंस के मनमाने किराए पर लगा ब्रेक

इंडिगो फ्लाइट संकट के बाद देश में कई उड़ानों के रद्द होने और क्षमता कम पड़न से अचानक बढे हवाई किरायों पर अब सरकार ने सख्ती दिखाते हुए घरेलू उड़ानों पर अधिकतम किराया सीमा (फेयर कैप) लागू कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सार्वजनिक हित में यह आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी एयरलाइन निर्धारित सीमा से अधिक किराया नहीं ले सकेगी.नई किराया सीमा (फेयर कैप)-500 किलोमीटर तक की उड़ान: अधिकतम किराया 7,500 रुपये- 500 से 1000 किलोमीटर: अधिकतम किराया 12,000 रुपये- 1000 से 1500 किलोमीटर: अधिकतम किराया 15,000 रुपये-1500 किलोमीटर से अधिक दूरी: अधिकतम किराया 18,000 रुपयेये किराया सीमा उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF), यात्री सेवा शुल्क (PSF) और टैक्स को छोड़कर है. बिजनेस क्लास और उड़ान योजना (UDAN) वाली उड़ानों पर यह सीमा लागू नहीं होगी.मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह आदेश एयरलाइन वेबसाइट, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों और सभी बुकिंग विकल्पों पर लागू होगा. कोई भी प्लेटफॉर्म इससे अलग नहीं होगा. सरकार ने कहा कि ये किराया सीमाएं तब तक लागू रहेंगी जब तक किरायों में स्थिरता नहीं आ जाती या आगे की समीक्षा नहीं होती है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना