यूपी पुलिस में 4,543 सब इंस्पेक्टरों की होगी भर्ती, इसी सप्ताह जारी होगा विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. योगी सरकार जल्द ही यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टरों (SI) की भर्ती करने जा रही है. इस सबंध की सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से दी गई है. भर्ती और प्रमोशन बोर्ड की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस में कुल 4,543 एसआई भर्ती किए जाएंगे.




