स्कूल वैन में 4 साल की बच्ची से रेप, आरोपी ड्राइवर आरिफ गिरफ्तार
लखनऊ में 4 साल की बच्ची से स्कूल वैन में दरिंदगी कीघटना सामने आई है. आरोप है कि वैन ड्राइवर आरिफ ने बच्ची के साथ रेप किया. बच्ची की मां की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि घटना 14 जुलाई की है. जब रोज़ की ही तरह बच्ची घर पहुंची तो काफी उदास सी लगी. उसने अपनी मां को सारी बात बताई. बच्ची के परिजन जब आरोपी वैन ड्राइवर की शिकायत करने स्कूल प्रबंधक से मिलने पहुंचे तो प्रबन्धक ने मामले को दबाने के लिए कहा, घरवाले के इंकार करने पर प्रबन्धक ने उन्हें धमकाया. बच्ची के घरवालों ने जब वैन ड्राइवर पर आरोप लगाया तो वो भड़क उठा, उसने घरवालों को धमकाते हुए कहा कि मुंह बन्द रखो वरना बच्ची को गायब कर दूंगा. इसके बाद घरवालों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए स्कूल प्रबंधक पर धमकाने और आरोपी वैन ड्राइवर पर खिलाफकेस दर्ज कराया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वैन ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




