बीजापुर नक्सल एनकाउंटर में 17 लाख के 4 इनामी माओवादी ढेर, बीजीएल लॉन्चर सहित हथियार बरामद – BIJAPUR NAXAL ENCOUNTER
26 जुलाई शनिवार को बीजापुर के बासागुड़ा और गंगलूर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान गंगलूर के जंगलों में सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई. इस एनकाउंटर में कुल चार माओवादी मारे गए. नक्सल एनकाउंटर खत्म होने के बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसमें फोर्स को भारी संख्या में हथियार मिले. मारे गए चारों नक्सली इनामी थे.17 लाख के इनामी नक्सली ढेर बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने रविवार को इस मुठभेड़ को लेकर अहम जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि जिन चार नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है. उनके ऊपर कुल 17 लाख रुपये का इनाम था. ये सभी नक्सल संगठन के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के सदस्य थे।




