मिनटों में 4 लाख करोड़ स्वाहा! शेयर बाजार मेंअचानक मची भगदड़
शेयर बाजार गुरुवार को तेज गिरावट पर बंद हुआ. सेंसेक्स 555.95 टूटकर 81159.68 लेवल पर क्लोज हुआ, जबकि Nifty 166 अंक गिरकर 24,890.85 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक में 145 अंकों की गिरावट रही. BSE स्मालकैप में 400 अंक और बीएसई मिडकैप में 330 अंक की गिरावट आई.बीएसई टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सबसे ज्यादा गिरावट Tata Trent, Powergrid और टाटा मोटर्स में करीब 3 फीसदी की रही, जबकि बीईएल में सबसे ज्यादा 2 फीसदी की उछाल देखने को मिली. 30 में से 26 शेयर लाल निशान पर बंद हुए और 4 शेयर उछाल पर बंद हुए.




