लद्दाख DGP बोले- वांगचुक पाकिस्तानी जासूस के संपर्क में थे: बांग्लादेश का दौरा भी किया; फिलहाल जोधपुर जेल में बंद, NSAलगाया गया
लद्दाख के DGP एसडी सिंह जामवाल ने शनिवार को कहा कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (PIO) के एक सदस्य से संपर्क था। PIO मेंबर को पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही पकड़ा था। वह जरूरी जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।













