जम्मू-कश्मीर सड़क हादसे में 2 पुलिस अफसरों की मौत, 1 घायल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया. जिससे जम्मू-कश्मीर के 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे तीन उप-निरीक्षक (SI) शहर के लासजान इलाके के टेंगन में दुर्घटना का शिकार हो गए. सूचना लगते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद घायल पुलिस अधिकारियों को अस्पताल ले जाया गया. जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि एक की हालत गंभीर है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी देते हुए एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दुर्घटना में दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई. हादसा टेंगन में हुआ. तीनों पुलिस अधिकारी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी के बाद श्रीनगर से जम्मू जा रहे थे.




