हिंसक झड़प पाक के खैबर पख्तूनख्वा में 19 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुई झड़पों में 19 सैनिकों की मौत हो गई है. वहीं, पाकिस्तानी आर्मी का दावा है कि 45 आतंकवादी मारे गए हैं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकवादियों के खिलाफ पूरी ताकत से जवाब देने की बात कही.पाकिस्तानी सेना के अनुसार 10 से 13 सितंबर तक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तीन अलग-अलग हिस्सों में हुई झड़पों में कम से कम 45 आतंकवादी मारे गए हैं.रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनिर के साथ बनू का दौरा किया और उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का आतंकवाद के खिलाफ अभियान पूरी ताकत से जारी रहेगा और किसी भी समझौते या अस्पष्टता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.




