161 फीट ऊंचाई, 44 दरवाजे, 392 खंभे … 70 एकड़ में बने 3 मंजिला मंदिर में लोहे की एक कील तक नहीं लगी; राम मंदिर निर्माण के पीछे इस कंपनी का दिमाग, हजार साल की गारंटी
Ram Mandir Dhwajarohan: अयोध्या आज फिर से राममयहो गई है. राम मंदिरा के शिखर पर आज धर्म ध्वज फहरागया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर में धर्म ध्वजा फहराया. ये ध्वाजारोहण मंदिर निर्माण की पूर्णता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक माना जा रहा है. राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिन बाद आज फिर से राम नगरी में उत्सव का माहौल है. मंदिर के शिखर पर 161 फीट की ऊंचाई पर 2 किलो वजनी केसरिया ध्वजा फहराया गया।
राम मंदिर के शिखर पर लगने वाला धर्मध्वज बेहद खास है. 2 किलो वजन वाले इस केसरिया ध्वज को गुजरात के 6 कलाकारों ने 25 दिन की मेहनत से तैयार किया है. ध्वजा की लंबाई 20 फीट है. जबकि ध्वज स्तंभ 42 फीट ऊंचा है. ये ध्वज किसी भी आंधी, तूफान में खराब नहीं होगा. इसके निर्माण में खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे हर मौसम में सुरक्षित रखेगा.




