बिहार चुनाव में वर्ल्ड बैंक के ₹14,000 करोड़ का हुआ इस्तेमालः प्रशांत किशोर की पार्टी
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने आरोप लगाया है कि वर्ल्ड बैंक के ₹14,000 करोड़ के फंड को आचार संहिता लागू होने से एक घंटे पहले महिलाओं में बांटा गया। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड बैंक से मिली धनराशि (₹21,000 करोड़) मूल रूप से किसीअन्य परियोजना के लिए थी।




