साइलेंट हार्ट अटैक से 12 साल के बच्चे की मौत !
बाराबंकी में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल पहुंचे सातवीं कक्षा के छात्र अखिल प्रताप सिंह की अचानक मौत हो गई। वह सेंट एंथोनी स्कूल में पढ़ता था। 12 साल के अखिल को उनके पिता जितेंद्र कुमार कार से स्कूल लेकर आए थे। कार से उतरकर जब वह अपना बैग लेकर स्कूल गेट की तरफ बढ़ा, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। पिता ने तुरंत उसे पास के अवध चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ के चंदन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां दोपहर में उसकी मौत हो गई।




