आज 1000+ फ्लाइट्स कैंसिल’, Indigo संकट पर CEO का पहला बयान, बताया कब तक ठीक होंगे हालात
देश की किफायती विमानन कंपनी इंडिगो का ऑपरेशनल संकट जारी है. इंडिगो को पायलट्स के लिए आए नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों को लागू करने में भारी दिक्कत आ रही है. इस बीच आज इंडिगो की 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है, जिस पर कंपनी के सीईओ का पहला बयान सामने आया।
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को जारी वीडियो संदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों से विमानन कंपनी के कामकाज में दिक्कतें आ रही हैं. कंपनी का कामकाज पांच दिसंबर को सबसे अधिक प्रभावित हुआ है. आज 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं.उन्होंने कहा कि मैं आपके साथ यह साझा करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से हम गंभीर ऑपरेशनल दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. इस वजह से यह संकट और भी गहराता जा रहा आज, पांच दिसंबर का दिन अब तक का सब ज्यादा प्रभावित दिन रहा है. आज हमने 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं. यानी यह हमारी कुल दैनिक उड़ानों का आधे से भी अधिक हिस्सा है.




