ऑस्ट्रेलिया में समुद्र किनारे जश्न मना रहे यहूदी समुदाय पर फायरिंग, 10 की मौत
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को त्योहार का माहौल अचानक चीख- पुकार में बदल गया। समुद्र किनारे हनुक्का उत्सव मना रहे यहूदी समुदाय पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद बीच पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।




