सिक्किम में भूस्खलन की त्रासदी, 3 जवान शहीद, 6 लापता।
नॉर्थ सिक्किम के चटेन क्षेत्र में रविवार शाम भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन में सेना के एक कैंप पर मलबा गिर गया, जिससे 3 जवान शहीद और 6 जवान अब भी लापता हैं।
त्रिशक्ति कोर ने X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 3 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 4 जवानों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव अभियान जारी है।




