नहीं लग रही लगाम, लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस; स्वास्थ्य मंत्रालय ने की लोगों से अपील
एक बार फिर कोरोना ने अपने भयावह रुप में दस्तक दी है। देश में कोरोना के मामलों पर लगाम नहीं लग पा रही है। आपको बता दें कि कोराना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 5755 तक पहुंच गई। हालांकि अब तक 5484 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 59 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में आज सुबह आठ बजे तक कोराना के 391 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं। 760 मरीजों को स्वस्थ्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इस जानलेवा बीमारी से चार और मरीजों की मौत हो गई।
कोरोना के मामलो को बढ़ता देख स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से कोरोना प्रोटोकोल का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं हैं। एतिहात बरते और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे। बाहर जाने पर मास्क का उपयोग करें, साथ ही स्थानीय प्रशासन को सभी तरह की स्वास्थ्य सेवा की तैयारी करने के निर्देश दिए गए।




